फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देर से आने का कारण पूछा तो प्रधानाध्यापिका को पति से पिटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा इलाके के देईपार के परिषदीय विद्यालय का मामला
विज्ञापन

गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के देईपार के परिषदीय विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका को सहायक अध्यापिका से देर से आने का कारण पूछना महंगा पड़ गया। नाराज सहायक अध्यापिका ने पति को बुलाकर उन्हें पिटवा दिया। मामले में उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका आभा पांडेय ने बताया कि विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका आए दिन देरी से आती हैं। मंगलवार को भी वह देर से विद्यालय पहुंचीं। इसपर उन्होंने सहायक अध्यापिका से देरी से आने का कारण पूछ लिया। आरोप है कि इससे नाराज सहायक अध्यापिका ने कॉल कर अपने पति को बुला लिया। पति विद्यालय में पहुंचते ही बच्चों के सामने अपशब्द बोलने लगे। विरोध पर मारपीट की। यहीं नहीं वीडियो बनाने पर उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। वहीं इस संबंध में थानाप्रभारी अश्वनी पांडेय ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें