फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ईंट-भट्ठे के मुनीम का सुराग नहीं, धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले भट्ठे से गायब हो गए थे मुंशी, दरोगा ने एक सप्ताह का मांगा था समय
विज्ञापन


पिपराइच। क्षेत्र में ईंट-भट्ठे से डेढ़ माह से लापता मुनीम सुभाष यादव का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। बुधवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीणों ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन कियाय। भट्ठा मालिक को घटना का जिम्मेदार बताते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
ग्राम लहुरा देऊर निवासी सुभाष यादव (54 वर्ष) जंगल औराही स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे। परिवार वालों के मुताबिक, वह 10 जून की सुबह काम पर निकले, लेकिन नहीं लौटे। पत्नी मलावती देवी की तहरीर पर 11 जून को गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन अब तक पुलिस खाली हाथ है। इसके पहले भी तीन जुलाई को धरना प्रदर्शन किया था। तब एसएसआई अजीत कुमार चतुर्वेदी के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने मौखिक रूप से मामले के पर्दाफाश के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सपा नेता सुरेंद्र यादव, अहिर आर्मी के अध्यक्ष आदित्य यादव के नेतृत्व में सुभाष यादव के परिजन व ग्रामीणों ने रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एसएसआई अजीत कुमार चतुर्वेदी का आश्वासन खोखला साबित हुआ। जिला के अधिकारियों से शिकायत के बाद केवल आश्वासन दिया जा रहा। आरोप है कि भट्ठा मालिक से बात करने पर गाली गलौज कर रहा है। धरना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहीं। इस संबंध में थाना प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें