फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : आज चलेगी तेज हवा, दो दिन में पांच डिग्री बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होने पर बृहस्पतिवार को 10 डिग्री सेल्सियस नीचे आया था तापमान
विज्ञापन

शुक्रवार को सात डिग्री की हुई थी बढ़ोतरी, सोमवार तक पांच डिग्री और बढ़ेगा

गोरखपुर। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को बारिश के चलते जहां 10 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा था, वहीं शुक्रवार को सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी हुई। शनिवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। रविवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इसके बाद सोमवार-मंगलवार में तापमान फिर पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 40 डिग्री के पास पहुंच जाएगा। इस बीच 16 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार की दोपहर तक तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त होगी। सोमवार को इसका असर दिखना शुरू होगा। हालांकि, हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में कमी नहीं आएगी। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में भी मौसम के बदलाव का क्रम जारी रहेगा और बूंदाबांदी के साथ तेज गर्मी भी झेलनी पड़ेगी। 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें