गोरखपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह और 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने वाकाथन में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, रेल कर्मचारियों तथा खिलाड़ियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सतर्कता सप्ताह के अंतर्गत वाक फार इन्टेग्रिटी’’ (वाकाथन) को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाकाथन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से शुरू होकर रेलवे अधिकारी विश्राम गृह तथा अधिकारी काॅलोनी होते हुए वापस सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में समाप्त हुआ।
पूर्वोत्तर रेलवे बालक इंटर काॅलेज में विद्यार्थियों के लिए ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’’ विषय पर वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सतर्कता विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रातः 09.00 बजे गोरखपुर जं. स्टेशन पर रेलकर्मियों एवं यात्रियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक यात्रियों का सुझाव प्राप्त करने हेतु शिकायत एवं सुझाव बूथ का आयोजन किया गया।