फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झिनकू दूबे हत्याकांड में आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी प्रधान रामेश्वर दुबे को गोला पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस भिजवा चुकी है जेल
गोला/राजगढ़। धौरहरा निवासी झिनकू दुबे (62) की हत्या की साजिश रचने के आरोप में नामजद प्रधान रामेश्वर दुबे को गोला पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ कर दोपहर बाद आरोपी प्रधान को जेल भिजवा दिया। मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है।
दरअसल, बीते 13 दिसंबर 2024 को मजिस्ट्रेट के सामने बहू का बयान कराने जा रहे झिनकू दुबे को रास्ते में पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिया गया था। गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बहू गुड़िया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि धौरहरा का ग्राम प्रधान अपराधी प्रवृत्ति का है। एक माह पूर्व प्रधान के भाई तारकेश्वर, परमेश्वर व पिता विजय शंकर दुबे ने उनके घर में घुस कर मारपीट की थी। इसी मामले में ससुर झिनकू दुबे ने इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज होकर इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जानमाल के डर से गांव छोड़ दिया था। 13 दिसंबर को ससुर के साथ कोर्ट में गवाही देने जा रही थी। अभी जानीपुर से आगे देवकली पेट्रोल पंप के पहले पहुंचे थे कि तारकेश्वर, परमेश्वर व दो अज्ञात व्यक्तियों ने चार पहिया वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। इसके बाद वे स्कार्पियो से उतरे और ससुर को पीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में परमेश्वर दुबे, तारकेश्वर दुबे व पवन यादव को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें