फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोल से टकराया वाहन, चार घंटे बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जेएसआर गार्डन के पास रविवार दोपहर अनियंत्रित फार्च्यूनर वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त 33 हजार वोल्ट की लाइन के कारण सोमवार को भी पाम पैराडाइज में बिजली का संकट रहा। अभियंताओं ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लोहिया उपकेंद्र से आपूर्ति दी लेकिन सोमवार को सुधार कार्यों के कारण तकरीबन चार घंटे आपूर्ति ठप करनी पड़ी।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर पारेषण उपकेंद्र से पाम पैराडाइज को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। 33 हजार वोल्ट की लाइन मोहद्दीपुर से पैडलेगंज से रामगढ़ताल रोड के बीच में बने डक्ट के रास्ते होते हुए पाम पैराडाइज जाती है। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बिजली निगम ने भूमिगत दो लाइन बनाई है। जेएसआर गार्डन के पास पोल लगाया गया है। वाहन की टक्कर से पोल तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, दोनों लाइनों का केबिल भी 20-20 मीटर से ज्यादा लंबाई में खराब हो गया। एसडीओ गोलघर जीवेश नंदन ने बताया कि केबल को सही कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें