फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट व चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने प्लेटफाॅर्म नंबर नौ से गैंगस्टर समेत तीन को पकड़ा
विज्ञापन

चार मोबाइल,चार्जर, बैग व 13,600 रुपये बरामद
गोरखपुर। शौक पूरा करने के लिए ट्रेनों व स्टेशन पर सो रहे लोगों से लूटपाट व चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को जीआरपी ने शुक्रवार को प्लेटफाॅर्म नंबर नौ से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार मोबाइल, चार्जर, बैग व 13600 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के पप्मापुर डोमखाना निवासी विक्की डोम, संतकबीरनगर के खलीलाबाद निवासी गैंगस्टर लवकुश चिरकुट व पंजाब के फजिल्का निवासी श्याम के रूप में हुई है।
एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शहर और आसपास के जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खर्चा चलाने के लिए ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर सोए हुए यात्रियों का सामान चोरी कर लेते हैं। स्टेशन के आउटर पर खिड़की किनारे मोबाइल चला रहे यात्रियों के हाथ में डंडा-मार कर मोबाइल लूट लेते हैं। यात्रियों के पास से जो सामान मिलता है। उसे चलते फिरते लोगो को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, विक्की डोम व लवकुश पूर्व में भी चोरी व लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। लवकुश के खिलाफ तिवारीपुर, कोतवाली, जीआरपी में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में जीआरपी ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई है। लवकुश के खिलाफ संतकबीरनगर के बखिरा, खलीलाबाद व जीआरपी में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी श्याम के खिलाफ जीआरपी में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें