खोराबार। लालपुर टीकर के नदुआ छावनी टोला के सामने शनिवार की सुबह छह बजे खनन में लिप्त डंपर अनियंत्रित होकर मलौनी बांध से नीचे छावनी टोला निवासी दिनेश भारती के पक्के मकान में घुस गया। डंपर की जोरदार टक्कर की वजह से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मकान के अंदर मौजूद लोग बच गए।
लालपुर टीकर में खनन के लिए खनन विभाग ने अनुमति दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजाना दिन व रात में डंपर चालक तेज रफ्तार में चलते हैं। इस वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन के जिम्मेदार इस तरह ध्यान नहीं दे रहे हैं। 25 नवंबर की शाम को मिट्टी लदे डंपर चालक ने लालपुर टीकर के नदुआ छावनी टोला निवासी धर्मेंद्र शर्मा (35) को कुचल दिया था, मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। डांगीपार चौकी इंचार्ज सूर्यकांत पंडित के अनुसार एक डंपर बांध से नीचे जा गिरा है जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। गाड़ी को हटवाया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर आगे की कार्रवाई होगी।