फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 24 घंटे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर चार तिघरा में एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी तो वहीं दूसरी की रात में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 बजे नेबुलाल के चार पुत्रों में सबसे छोटे संतोष मद्धेशिया की पत्नी 30 वर्षीय ममता मद्धेशिया ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार अभी इस घटना से उबर भी नहीं पाया था कि सोमवार सुबह पांच बजे दूसरे नंबर के पुत्र मनोज मद्धेशिया की 41 वर्षीय पत्नी रीता मद्धेशिया की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनोज का परिवार रविवार को एक शादी समारोह में जंगल कौड़िया स्थित एक रिजॉर्ट में गए थे। वहां से आने के बाद तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति जंगल कौड़िया में डिस्पेंसरी चलाते हैं। सोमवार को परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें