फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर होकर चलीं दो नई अमृत भारत ट्रेनें, लखनऊ-दिल्ली की राह हुई आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, दोनों ट्रेनों में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच
विज्ञापन

गोरखपुर। बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक और दरभंगा-गोमतीनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात शुक्रवार को मिली। पहले दिन उद्घाटन स्पेशल के रूप में दोनों ट्रेनें गोरखपुर होकर गुजरीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में आयोजित जनसभा में वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रेनों को रवाना किया।

गोरखपुर के रास्ते अब तीन अमृत भारत ट्रेनें चलने लगी हैं। इसके पहले दरभंगा-दिल्ली अमृत भारत चल रही थी, जिसमें स्लीपर, जनरल और एसी श्रेणी के कोच लगे हैं। शुक्रवार को चली दोनों अमृत भारत में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। तीनों ट्रेनों के चलने से लखनऊ और दिल्ली की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


29 से चलेगी बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी।
शेड्यूल के मुताबिक, 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत 29 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी से सुबह 8:00 बजे प्रस्थान कर सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर से अपराह्न 3:00 बजे छूटकर बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ (उत्तर रेलवे) दूसरे दिन बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद से छूटकर आनंद विहार टर्मिनल सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 15568 आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत 30 जुलाई से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4:10 बजे छूटकर बापूधाम मोतिहारी 10:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें