फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौसड़ चौराहे पर पुलिस टीम पर पथराव करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में घायल युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया था पथराव
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल समेत छह पुलिसकर्मी हुए थे घायल, पुलिस ने चार हमलावरों को भेजा था जेल
गोरखपुर। रॉड से हमले में घायल गीडा क्षेत्र के जवाहर चक निवासी हनुमान चौहान (40) की मौत के बाद पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में गीडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वीडियो फुटेज के आधार पर भाग रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
हनुमान चौहान की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर नौसड़ तिराहे और खजनी मोड़ के बीच सड़क जाम कर तीन घंटे तक हंगामा किया था। पुलिस ने शव हटाने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें महिला कांस्टेबल मंजुली पांडेय समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों ने वैन में छिपकर जान बचाई थी। नौसड़ चौकी प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह ने बसौली निवासी अंगद, सोमनाथ, बुगानी देवी और जवाहर चक निवासी विकास समेत 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को वीडियो फुटेज के आधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनकी पहचान जवाहर चक निवासी विकास और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। भागे फिर रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद भागे उपद्रवी
पथराव के बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, शांति व्यवस्था भंग करने और जान से मारने की कोशिश सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस की पांच टीमें मुखबिरों और वीडियो फुटेज के आधार पर लगातार छापा मार रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें