फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिलीवरी करने वाली कंपनी के गोदाम में चोरी के बाद दीवार पर लिखा ‘किंग’

विज्ञापन
शाहपुर इलाके के हनुमंत नगर कॉलोनी में चोरी के बाद ​बिखरा सामान।
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के हनुमंतनगर कॉलोनी गेट के पास गोदाम का ताला तोड़कर माल उड़ाया
विज्ञापन

कंपनी की फ्रेंचाइजी गोदाम से सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, इनवर्टर बैटरी और दो सौ पैकेट सामान चोरी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के हनुमंतनगर कॉलोनी गेट के पास स्थित ऑनलाइन घरेलू सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी के गोदाम में बुधवार रात चोरी हो गई। गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान उड़ा दिए। साथ ही दीवार पर अंग्रेजी में ‘किंग’ लिखकर भाग गए।
बृहस्पतिवार सुबह कंपनी के मैनेजर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर शाहपुर पुलिस पहुंची और छानबीन की। सूचना पाकर सीओ गोरखनाथ व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बड़हलगंज क्षेत्र के कौशल यादव ने शाहपुर के हनुमंतनगर कॉलोनी गेट के पास किराए पर गोदाम लिया है। वह एक कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर घरेलू उपयोग के सामान की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी का कार्य करते हैं। बुधवार रात करीब 10:30 बजे कंपनी के मैनेजर अमित यादव और सौरभ गुप्ता गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे।
बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे जब वह गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर घुसने पर देखा कि चोर गोदाम में रखे नए सीसीटीवी कैमरों का सेट, कंप्यूटर, इनवर्टर बैटरी और करीब 200 पैकेट घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को लोहे की एक सरिया और कुछ पैकिंग सामग्री भी मिली है। यह आरोपियों की बताई जा रही है।
विज्ञापन

दीवार पर अंग्रेजी में ‘किंग’ शब्द लिखा मिला, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि जानबूझकर यह चुनौतीपूर्ण निशान छोड़ा गया है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चोरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें