फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज के पास तीन बस व दो कार पर परिवहन निगम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन निगम ने सोमवार को 11वें दिन भी अवैध सवारी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। सुबह पांच बजे रोडवेज के निकट महाराणा प्रताप चौराहे पर कार्रवाई में सोनौली और कुशीनगर के लिए सवारी भर रहीं तीन बसें पकड़ी गईं। इनमें से दो को रोडवेज कंपाउंड गोरखपुर और एक को पुलिस लाइंस में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को इसके बाद टीम नौसड़ बस अड्डे पर पहुंची, जहां तीन कार (अर्टिगा) में सवारियां भरी जा रहीं थीं। टीम को देखते ही एक चालक कार लेकर भाग निकला। जबकि दो को पकड़कर रोडवेज कंपाउंड नौसड़ में जब्त किया गया। इस कार्रवाई में कुल तीन बसें और दो कार बंद की गईं और 1,50,000 का जुर्माना लगाया गया। एक अगस्त से 11 अगस्त तक 100 से अधिक वाहनों के चालान हुए हैं और लगभग 75 वाहन बंद किए गए हैं। अभियान में एआरटीओ नरेंद्र यादव, यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद, परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें