फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां जीरो पॉइंट के पास गिरने लगा कचरा, मोहल्लों से उठान प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जमुआड़ गांव में लोगों ने नगर निगम को कूड़ा गिराने से रोक दिया था
विज्ञापन


सोमवार को शहर के कई इलाकों से कूड़े का उठान नहीं हो सका
गोरखपुर। शहर में पिछले दो दिनों से जारी कूड़ा निस्तारण की समस्या सोमवार को समाप्त हो गई। नगर निगम प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद सहजनवां स्थित जीरो पॉइंट पर कूड़ा गिराने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। सोमवार दोपहर बाद तक दो दिन से एकत्र कूड़ा लगातार वहां भेजा जाता रहा। हालांकि इसके बावजूद कई इलाकों में कूड़ा उठान नहीं हो सका।
रविवार को जमुआड़ में गांव के लोगों ने कूड़ा गिराने का विरोध करते हुए नगर निगम की गाड़ियों को लौटा दिया था। विरोध से शहर में कचरा संग्रहण बाधित हो गया। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद विरोध समाप्त हुआ। इसके बाद देर रात तक नगर निगम प्रशासन वैकल्पिक निस्तारण स्थल की तलाश में जुटा रहा। अंत में सहजनवां जीरो पॉइंट को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने दो दिन से एकत्र कूड़े के निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, डोर-टू-डोर कलेक्शन अपेक्षाकृत कम हुआ। लेकिन विभिन्न वार्डों में इकट्ठा कचरे को निस्तारित करने का कार्य दोपहर तक चलता रहा।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े तीन बजे से हुई झमाझम बारिश के कारण कूड़ा उठाने का काम अचानक रुक गया। इसके बावजूद नगर निगम का दावा है कि स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि सहजनवां जीरो पॉइंट के पास अब नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। इससे शहर में कचरे का उठान प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें