फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टैक्स, किराया बढ़ाने और बाजार में अतिक्रमण के मुद्दे पर व्यापारियों ने घेरा

Sat, 30 Nov 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों बढ़ा टैक्स, दुकान का बढ़ा किराया, और बाजार में अतिक्रमण सहित कई मुद्दे उठाकर अधिकारियों को जमकर घेरा। व्यापारियों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शिकायतों की झड़ी लगा दी। बाजारों में सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को व्यापार बंधु की बैठक हुई। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने वाणिज्य कर विभाग की ओर से टैक्स बढ़ाने का मुद्दा उठाया। कहा कि किस एक्ट के तहत टैक्स बढ़ाया गया है, अधिकारी बताएं। अगली बैठक में उसकी कॉपी उपलब्ध कराएं। व्यापारी ललिता छापड़िया ने कौशल विकास मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में कैटरिंग व्यय का भुगतान न होने की बात कही। इस पर एडीएम सिटी ने जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन को त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिए। व्यापारियों ने रेती चौराहे से शाहमारूफ की ओर जाने वाली गली में अवैध अतिक्रमण की समस्या को उठाया।
एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया कि फोर्स लगाकर सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाएं। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी की मृत्यु के बाद उनके आश्रित लड़कों के नाम दुकान हस्तांतरित नहीं की जा रही है। इसके साथ ही महेवा मंडी में पानी की आपूर्ति में गंदगी, महेवा मंडी में जाम की समस्या उठाई। एडीएम सिटी ने अध्यक्ष मंडी समिति एवं रामगढ़ताल पुलिस को जाम न लगे, इसके लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, युवा उद्योग व्यापार के पूर्वी यूपी अध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, नम्रता श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें