फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विजयादशमी शोभायात्रा में सीएम योगी की सुरक्षा चाक-चौबंद

विज्ञापन
विजयदशमी पर्व पर गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाले मुख्यमंत्री के शोभा यात्रा का रूट रिहर्सल करते प्
विज्ञापन
एंटी ड्रोन सिस्टम से निगरानी, एटीएस कमांडो से लेकर 100 से अधिक मजिस्ट्रेट तक की तैनाती
विज्ञापन

गोरखपुर। विजयादशमी के दिन गोरखनाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा में शामिल होने वाले गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए जमीन से आसमान तक इंतजाम किए गए हैं। इस बार शोभायात्रा मार्ग पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात रहेगा और एटीएस कमांडो निगरानी में रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था में चार एएसपी, 15 सीओ, 19 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक, तीन कंपनी पीएसी और 500 से अधिक सिपाही लगाए गए हैं। शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले 252 घरों के भीतर और छतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर 500 मीटर पर एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन


बुधवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नय्यर और एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण और रिहर्सल किया। खामियों को मौके पर ही सुधरवाया गया। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी शोभायात्रा में तय है, उन्हें पहले से उनके स्थान पर तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था परखा गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दिन गोरखनाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था शोभायात्रा की समाप्ति तक प्रभावी होगी। रिहर्सल से पहले एसएसपी ने गोरखनाथ थाने में मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम और सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं प्रशासन ने 100 से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एडीएम रैंक के चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को पूरे जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जो शोभायात्रा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें