फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकटहवा पुल गैंगवार : 'AK 47' और 'रेड गैंग' के 3 गुर्गे और गिरफ्तार, गैंग लीडर और शरणदाताओं की तलाश

Wed, 05 Nov 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस अब गैंग लीडरों और गिरोह को शरण देने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने घटना के बाद गैंग के गुर्गों से लेन-देन कर उन्हें छिपने में मदद की। ऐसे लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
हाथ में एके 47 टैटू बनवाया था, तीन गिरफ्तार किए गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकटहवा पुल पर गैंगवार के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एके-47 व रेड गैंग के तीन और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पनियरा के डोमरा निवासी सनी कन्नौजिया, चिलुआताल के बलुआ निवासी बालकिशुन और पनियरा के मुहद्दीनपुर निवासी सचिन यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अब गैंग लीडर और शरणदाताओं की तलाश के साथ ही प्रकाश में आए आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज और सिम कार्ड लॉक कराने की तैयारी कर रही है।

26 अक्तूबर को एके-47 व रेड गैंग के बीच गैंगवार की आंच लखनऊ पहुंचने के बाद पीपीगंज पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके साथ ही डीआईजी एस चनप्पा के आदेश पर एसपी नार्थ के नेतृत्व में पीपीगंज और महाराजगंज की पनियरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।

मंगलवार को भी दोनों थानों की संयुक्त टीम ने अकटहवा गांव के बाहरी इलाकों से भागे तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। इसके अलावा सात नाबालिगों को बाल सुधार गृह भिजवाया है।
 

एसपी नार्थ ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए एक आरोपी के हाथ पर ‘एके-47’ का टैटू बना हुआ है, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और गैंग से कनेक्शन की पुष्टि करता है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गैंग लीडर और शरणदाताओं पर पुलिस की नजर
पुलिस अब गैंग लीडरों और गिरोह को शरण देने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने घटना के बाद गैंग के गुर्गों से लेन-देन कर उन्हें छिपने में मदद की। ऐसे लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया है।

बैंक खाते होंगे फ्रीज, सिम कार्ड होंगे लॉक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, भागे आरोपियों के बैंक खाते गांगी बाजार और पीपीगंज क्षेत्र में स्थित बैंकों में हैं। इन खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि वे किसी भी तरह की आर्थिक सहायता न प्राप्त कर सकें। इसके अलावा उनके मोबाइल सिम भी लॉक कराने की तैयारी है ताकि गैंग के गुर्गों का आपसी संपर्क पूरी तरह टूट जाए।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
घटना के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर विशेष नजर रखनी शुरू कर दी है। अधिकारी चेतावनी दे चुके हैं कि कोई भी व्यक्ति ऐसे किसी ग्रुप से न जुड़े जो हिंसा या कानून विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। ऐसा करते पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने अकटहवा पुल पर बनाया कैंप
भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीपीगंज और पनियरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अकटहवा पुल पर अस्थायी कैंप बना रखा है। रातभर गांवों में दबिश दी जा रही है और दिन में परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है। गांव में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है। संवाद

मामले में भागे आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। कई थानों की पुलिस लगातार दबिश दे रही है। क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है:अनुराग कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, कैंपियरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें