सीएम योगी अधिकारियों योजना के अनुसार अधिकारियों तो समझाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत गलियारा के निर्माण में जितने भी मकान और दुकान आए हैं, उनका मुआवजा हर हाल में दिया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने टूट रहीं दुकानों का मलबा निस्तारित करने, सड़क का स्लोप बेहतर करने और तारों को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी तरह की खामी पाई गई तो संबंधित अफसर कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
पांडेयहाता चौराहा के बाद सीएम योगी ने घंटाघर में विरासत गलियारा के साथ ही घंटाघर के सुंदरीकरण प्रोजेक्ट की भी जानकारी ली। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विरासत गलियारा के तहत सड़क का निर्माण बीच-बीच में न करके एक तरफ से किया जाए ताकि दुकानदारों को अपने दुकान को फिर से व्यवस्थित करने में किसी तरह की परेशानी न हो।