फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वालों की भी होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खाने-पीने का ऑनलाइन समान मंगा रहे हैं और उसमें कोई गड़बड़ी मिल रही है तो उपभोक्ताओं की शिकायत पर भी जांच होगी।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी कमिश्नर की दिल्ली में हुई बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं कि सप्लाई जिस जगह से की जा रही है, वहां खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच करें। गड़बड़ी मिलने पर इन कंपनियों पर भी वही कार्रवाई होगी, जो अन्य पर होती है।
विज्ञापन

अब खाने के तमाम सामान ऑनलाइन मंगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। चंद मिनट में ही पिज्जा, बर्गर से लेकर वेज और नाॅनवेज तक के तमाम आइटम मंगाए जा रहे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डाॅ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन खाना सप्लाई करने वाली फर्म को भी खाद्य सुरक्षा मानकों का ख्याल रखना अनिवार्य है। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे मामलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें