गोरखपुर। गीडा परिक्षेत्र के सेक्टर 22 के फेज वन और फेज टू ट्रांसपोर्टनगर में व्यावसायिक योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण पर पौने आठ करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सड़क निर्माण का यह कार्य नौ महीने में पूरा किया जाना है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के बाद अब तक गीडा क्षेत्र में करीब 2800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। फैक्टरियों तक सुगम आवागमन के लिए गीडा प्रशासन सड़क व नाली निर्माण पर भी ध्यान दे रहा है। गीडा प्रशासन की तरफ से गीडा परिक्षेत्र के सेक्टर 22 फेज-1 ट्रांसपोर्टनगर में सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपये तथा फेज 2 के लिए 3 करोड़ 59 लाख रुपये के कार्यों का टेंडर निकाला गया है। ये सभी कार्य नौ माह में पूरे कराए जाने हैं।