फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संभल के बदमाशों ने लेखपाल और दरोगा के घर की थी चोरी, दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
30 नवंबर और 15 दिसंबर का मामला, दो घरों में नकदी समेत 20 लाख रुपये के जेवर किए थे पार
विज्ञापन




मेरठ और बदायूं की चोरियों में भी रहे थे शामिल, 4.11 लाख रुपये नकद और जेवर बरामद, भेजे गए जेल



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संभल जिले के दो बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 4.11 लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के जेवर और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने बीते साल 30 नवंबर को लेखपाल और 15 दिसंबर को दरोगा के बंद घरों में चोरी कर नकद समेत करीब 20 लाख रुपये के गहने पार कर दिए थे।



आरोपियों की पहचान संभल के चंदौसी मई निवासी अफजाल और वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को गीडा सेक्टर-5 में किराए के मकान में रह रहे लेखपाल श्याम कन्हैया के बंद घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने 95 हजार नकद समेत अलमारी में रखे जेवरात और लैपटॉप चोरी कर ली थी। श्याम कन्हैया मूलरूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वर्तमान में अपने परिवार के साथ सेक्टर 23 स्थित दयाराम यादव के मकान में किराए पर रहते हैं।



एसपी नार्थ ने बताया कि इसी तरह 15 दिसंबर 2025 की रात गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले दरोगा जितेंद्र यादव के मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत 10 लाख रुपये के मंगलसूत्र, झुमके, डायमंड अंगूठी, चांदी की पायल-बिछिया चोरी की गई थी। दोनों मामलों में पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.11 लाख रुपये नकद व तीन लाख रुपये के जेवर और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, जेल भेजे गए अफजाल का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ बदायूं, मेरठ और मुरादाबाद समेत विभिन्न जिलों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन








सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे बदमाश



एसपी नार्थ ने बताया कि दरोगा जितेंद्र यादव के पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी लेकिन वे अपना ठिकाना बदल कर रह रहे थे। पकड़े गए आरोपी किराए के मकान में रहकर बंद मकान की रेकी करते थे। इसके बाद देर रात को वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें