फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा डबल मर्डर : पॉलीग्राफ टेस्ट देकर लौटे तीन आरोपी समेत छह संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 जनवरी से पहले रिपोर्ट आने की उम्मीद, चार्जशीट या संदेह का लाभ तय करेगी जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मां-बेटी हत्याकांड के खुलासे की दिशा में अहम माने जा रहे पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस मामले में नामजद तीन आरोपियों सहित छह संदिग्ध गाजियाबाद स्थित संस्थान में पॉलीग्राफ टेस्ट देकर घर लौट आए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि 26 जनवरी से पहले टेस्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी, जिससे डबल मर्डर के पर्दाफाश में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वादी मुकदमा मृतका की बड़ी बेटी खुशबू, गांव के कोटेदार सूरज, उसके बेटे सुरेंद्र व संजय के साथ ही दो अन्य संदिग्ध सदानंद और अजय कुमार का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया। करीब एक सप्ताह तक चली इस प्रक्रिया के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वादी मुकदमा का टेस्ट जांच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान घटना के समय की गतिविधियों, आपसी संबंधों, घटनास्थल पर मौजूदगी और संभावित साजिश से जुड़े सवाल पूछे गए। इसका उद्देश्य यह परखना है कि आरोपियों और संदिग्धों के बयान अब तक जुटाए गए साक्ष्यों से कितने मेल खाते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पॉलीग्राफ रिपोर्ट को अन्य भौतिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ मिलाकर ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। इसी आधार पर यह तय होगा कि नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी या उन्हें संदेह का लाभ मिलेगा। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एक बार फिर इलाके में हत्याकांड को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। टेस्ट देकर लौटे लोगों से उनके परिचित लगातार यह जानने की कोशिश करते रहे कि जांच के दौरान किस तरह के सवाल-जवाब किए गए।
विज्ञापन


वर्जन
चौरीचौरा डबल मर्डर में पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा करा लिया गया है। टीम वापस आ गई है। अब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें