फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मछली निकालने पर हुआ था विवाद...दिनेश ने गांव में बांटी तो प्रधान से हो गई अनबन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश की मां का आरोप- पटीदारों ने दुश्मनों के साथ मिलकर बेटे को मारा
विज्ञापन

गोरखपुर। बेलीपार थाने के भरवलिया गांव के बाहर स्थित तालाब में डाली गई मछली निकालने को लेकर दिनेश का प्रधान से विवाद चल रहा था। बेटे की हत्या के बाद दिनेश की मां सुरस्वती देवी ने आरोप लगाया कि एक बार प्रधान ने तालाब से मछली निकलवाई थी। इसके बाद दिनेश ने अगली बार मछली निकलवा कर पूरे गांव में बांट दिया। इस बात को लेकर प्रधान नाराज था। पुलिस भी इसे हत्या की एक प्रमुख वजह मानकर छानबीन कर रही है।
सुरस्वती देवी ने बताया कि जुगुल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, गांव का प्रधान भी बेटे से नाराज था। बताया कि गांव के बाहर हाइवे किनारे ग्राम पंचायत के तालाब में डाली गई मछली निकालने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि दुश्मनों ने ही दिनेश की हत्या करवाई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसओ विशाल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मछली के विवाद सहित सभी पुरानी घटनाओं की जांच की जा रही है। संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वायरल वीडियो को लेकर हो रही चर्चा
हिस्ट्रीशीटर दिनेश की हत्या के एक दिन बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को दौड़ाकर तालाब के पास गोली मारने के बाद आरोपी भागकर हाईवे पर पहुंचते दिख रहे हैं। इसके बाद वहां खड़ी चार पहिया वाहन में सवार होकर भाग निकलते हैं। चर्चा है कि पीछे से एक व्यक्ति चेहरा बांधे व हाथ में पिस्टल लहराते हुए वाहन तक पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिनेश हत्याकांड का है। वायरल वीडियो कहां और कब का है इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें