स्कूल प्रीमियर लीग में खेला गया टी-20 मैच
एवरबांड क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर। क्रीड़ा भारती और ओमनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ओमनी क्रिकेट ग्राउंड राप्तीनगर में खेले जा रहे स्कूल प्रीमियर लीग में रविवार को एवरबांड क्रिकेट क्लब और ओमनी स्पोर्ट्स क्लब के बीच टी-20 मैच खेला गया। इस मैच को एवरबांड क्रिकेट क्लब ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 10 विकेट से जीत लिया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमनी स्पोर्ट्स क्लब की टीम मात्र 27 रन पर ऑलआउट हो गई। एवरबांड क्रिकेट क्लब के प्रिंस और आर्यन गुप्ता ने 4-4 विकेट लिए। अरुण और आर्यन ने भी 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरबांड क्रिकेट क्लब के अथर गुप्ता के 20 और अरमान के नाबाद सात रनों की पारी से निर्धारित लक्ष्य को चार ओवरों में हासिल कर मैच को 10 विकेटों से जीत लिया। तीन ओवरों में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले प्रिंस को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मुख्य अतिथि आरजे प्रतीक ने प्रिंस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। विशिष्ट अतिथि शशांक ने सभी खिलाड़ियों और अंपायरों को टी-शर्ट वितरित किया। इस दौरान आशीष जायसवाल, अवनीश कुमार उपाध्याय, मानवेंद्र सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, राहुल यादव, अजय मिश्रा, अनंत वर्धमान मल्ल आदि मौजूद रहे।