फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आशीष नेहरा ने कहा, पूर्वांचल में टैलेंट की कमी नहीं..कामयाबी खिलाड़ी की मेहनत-समर्पण पर

Sat, 01 Feb 2025 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

हरा ने कहा कि गोरखपुर में कुछ खिलाड़ियों से मिला हूं, उनमें काफी टैलेंट है। उन्हें लगातार मेहनत करने की जरूरत है। संस्थान सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं लेकिन खेलना तो स्वयं खिलाड़ी को है। उन्हें पूरी तरह से समर्पित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले बड़े शहराें से ही खिलाड़ी निकलते थे लेकिन आज छोटे-छोटे शहरों से भी अच्छे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा खिलाड़ियों के साथ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और आज आईपीएल और अन्य लीग की वजह से खिलाड़ियों के सामने अवसर भी ज्यादा हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। खिलाड़ी अपनी स्किल पर काम करें और जो भी मौके मिलें उन्हें अच्छे से भुनाएं। कामयाबी जरूर मिलेगी। इसके लिए कड़ी मेहनत और खुद को खेल के प्रति समर्पित करना होगा।

विज्ञापन


ये बातें पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा ने शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में अमर उजाला से बातचीत में कहीं। वह स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि पहले अवसरों की कमी थी, जिससे अच्छे खिलाड़ियों को भी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब माहौल बदल गया है।

ऑटोग्राफ देते आशीष नेहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईपीएल में हर साल यूपी से करीब 15 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबको आकर्षित करते हैं। बच्चों को खेलने के लिए एक अच्छे सेटअप की आवश्यकता है, जो किसी भी संस्था के माध्यम से प्रदान किया जा सकता है। नए खिलाड़ियों को खुद से प्रेरणा लेनी होगी। किसी दूसरे से मिली प्रेरणा एक सीमित समय के लिए होती है।

नेहरा ने कहा कि गोरखपुर में कुछ खिलाड़ियों से मिला हूं, उनमें काफी टैलेंट है। उन्हें लगातार मेहनत करने की जरूरत है। संस्थान सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं लेकिन खेलना तो स्वयं खिलाड़ी को है। उन्हें पूरी तरह से समर्पित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले बड़े शहराें से ही खिलाड़ी निकलते थे लेकिन आज छोटे-छोटे शहरों से भी अच्छे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पहचान बना रहे हैं।

ट्रायल पिच का निरीक्षण करते आशीष नेहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बॉलर भी बैटिंग की करें प्रैक्टिस
गेेंदबाजों की बैटिंग पर बात करते हुए नेहरा ने कहा कि पहले बॉलर्स को बैटिंग का अवसर मिलता था तो वे बहुत कुछ नहीं कर पाते थे। आज दौर बदल गया है, नंबर 9-10 नंबर के बल्लेबाज को भी मौके मिलते हैं। इतनी छूट रहती है कि वे खुल कर खेल सकें। आज सुविधाएं ज्यादा हैं। गेंदबाज बैटिंग की भी प्रैक्टिस करते हैं। युवा गेंदबाजों को भी बैटिंग का अभ्यास करना चाहिए। ताकि जरूरत पर टीम को बल्लेबाजी से भी योगदान दे सकें।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण
अपने अनुभवों को साझा करते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि हर टीम में अच्छे बल्लेबाज होते हैं और अगर हम बॉलिंग करते वक्त उन्हें संभाल लेते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होता है। उनके समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिकी पॉटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन जैसे बल्लेबाज थे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों संग जानकारी साझा कर आशीष नेहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके सामने गेंदबाजी काफी चुनौतीपूर्ण थी लेकिन उन्हीं के सामने सबसे अच्छा प्रदर्शन निकलकर सामने आता है। अपने कॅरिअर के सबसे यादगार लम्हे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार भारतीय टीम के लिए चयनित हुए थे वो पल अब तक का सबसे अच्छा था।

गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया
आशीष नेहरा बृहस्पतिवार शाम गोरखपुर पहुंचे और गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए। कहा कि गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर काफी अच्छा लगा। -

रिटायरमेंट खिलाड़ी पर निर्भर
हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के रिटायर होने पर उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट लेना या नहीं लेना को प्लेयर पर निर्भर करता है। अपने रिटायरमेंट को याद करते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि इतने समय तक खेल सका। जो भी आप योगदान देते हैं, अंत में अगर आप खुश होकर जा रहे हैं तो यह अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें