सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास में सिनेमा हाॅल के पास रविवार की रात चोर एक बंद मकान में छत रास्ते घुसकर 44 हजार नकद सहित दो लाख के जेवर चुरा ले गए। इसके बाद यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सामने दिव्य ज्वेलर्स व बर्तन स्टोर के शटर को फैलाकर काउंटर में रखे दो हजार नकद सहित एक लाख के जेवर उड़ा दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र के सुखारी छपरा निवासी उपेंद्र पाठक डुमरी खास में सिनेमा हाॅल के पास सोनबरसा बाजार निवासी रामनरेश वर्मा के मकान में किराए पर रहते हैं। दिवाली बाद वह गांव चले गए। रविवार रात में चोरों ने बंद मकान में छत रास्ते घुसकर 44 हजार नकद सहित दो लाख के जेवर चुरा लिए। वहीं पर यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सामने डुमरी खास निवासी मिथुन वर्मा की दिव्य ज्वेलर्स व बर्तन स्टोर के नाम से आभूषण व बर्तन की दुकान है। चोरों ने उसी रात दुकान के शटर को फैलाकर काउंटर में रखे दो हजार नकद और तिजोरी खेत में रखे जेवर चुरा लिए।