फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमिका के घर में घुसा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के घर में प्रेमी के घुसे होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र की एक महिला की रिश्तेदारी जिला संतकबीरनगर में है। महिला का उसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर चुपके से युवक महिला के घर आता जाता था। इसको लेकर पड़ोस के लोग परेशान हो चुके थे। रविवार रात 10 बजे महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका प्रेमी घर में घुस आया जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने उसे महिला के कमरे में पकड़ लिया। उसकी खूब पिटाई करने के बाद 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और उसे सौंप दिया। हालांकि, पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें