फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती ने किशोर से जबरन बनाए संबंध, अब मांग रही रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां इलाके का मामला, आईजीआरएस पर की गई शिकायत
विज्ञापन

2023 में इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी दोस्ती, किशोर अब बालिग
गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक युवक ने उरुवा थाना क्षेत्र की युवती पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। दोनों की दोस्ती 2023 में इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। पीड़ित उस समय नाबालिग था। आरोप है कि तब युवती ने जबरन उससे संबंध बनाए। अब युवती दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। वह 12 लाख रुपये मांग रही है। युवक ने आईजीआरएस पर शिकायत की है।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसका जन्म नौ अप्रैल 2007 में हुआ है। इंस्टाग्राम के जरिये वर्ष 2023 दिसंबर माह में एक लड़की की आईडी से मैसेज आना शुरू हुआ। वह लड़की उरुवा थाना क्षेत्र की है। इससे बाद रोजाना उससे बातें होने लगीं। इस दौरान पता चला वह 19 साल की है। तब उसकी उम्र 16 वर्ष थी। बातचीत कर युवती ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद मिलने का दबाव बनाने लगी। मोबाइल पर भी अश्लील बातें कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

उसने बताया कि युवती ने 11 जून 2024 को गीडा क्षेत्र के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद होटल के कमरे का बिल 800 रुपये ऑनलाइन उससे ही भुगतान कराया।

डराकर बार-बार बनाने लगी शारीरिक संबंध
लड़के ने बताया कि युवती आए दिन डरा धमकाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। लड़की ने 31 अगस्त 2024, 19 सितंबर 2024, 25 नवंबर 2024 और 26 मई 2025 को भी डरा-धमकाकर होटल में बुलाया। वहां शारीरिक संबंध बनाया। हर बार होटल का भुगतान भी करवाती थी।


दुष्कर्म के केस में फंसाने की दे रही धमकी
लड़के ने बताया कि संबंध बनाने से इन्कार करने पर लड़की ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसकी हर बात मजबूरी में मानता रहा। इस बात की खबर पिता को हुई तो उन्होंने लड़की के घर जाकर बात की। लड़की ने 12 लाख रुपये की मांग की। अब फोन कर रुपये देने का दबाव बना रही है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि कोई प्रार्थना पत्र आता है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तिवारीपुर में भी सामने आया था ऐसा ही मामला
तिवारीपुर थाने में कुछ दिनों पहले एक किशोर के पिता ने युवती पर केस दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बांसगांव के रहने वाले हैं। बेटा शहर के एक कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। इसी बीच माधोपुर की रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात हो गई। आरोप है कि युवती ने लड़के को प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसके बाद उसे घर आने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि 10 जून को युवती ने बेटे को घर बुलाया और अपनी मां की मौजूदगी में डराकर रुपये मांगते हुए कहा कि उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगी। रुपये दो या फिर शादी करो। उसने बेटे का शारीरिक शोषण भी किया। किसी तरह से उसने भागकर जान बचाई और घर आकर पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें