बृहस्पतिवार की देर रात मोहद्दीपुर में हुई थी मुठभेड़
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश सूरज चौहान को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया। कैंट थाना पुलिस ने घायल सूरज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इससे पहले उसके विरुद्ध मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग के मामले में केस दर्ज कराया गया।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सूरज चौहान कैंट क्षेत्र में 30 अप्रैल को हुई महिला से लूट के मामले में वांछित था। इसके अलावा वह पिपराइच थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के केस में भी वांछित था। मोहद्दीपुर में विंध्यवासिनी पार्क के पास हुए मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी। इसके चलते उस पर अब एक और गंभीर धारा में केस दर्ज हुआ है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान भागा उसका साथी बिल्लू उर्फ राम सुधारे निषाद की तलाश पुलिस कर रही है।