फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1600 सोलर लाइटों से जगमग होंगे शहर के प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 करोड़ रुपये की लागत से 27 सड़कों पर लाइट लगाने का काम शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के प्रवेश द्वार अब रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। नगर निगम ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के सीएसआर फंड से शहर की प्रमुख 27 सड़कों पर सोलर लाइट लगाने की योजना शुरू कर दी है। योजना के तहत 21 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 1,600 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
योजना का शुभारंभ वाराणसी मार्ग समेत तीन महत्वपूर्ण मार्गों से किया जा रहा है। पहले चरण में नौसड़ से नगर निगम सीमा तक वाराणसी मार्ग पर 90 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसी तरह, बर्फखाना से राजघाट तक 15 लाइटें और खाद कारखाना इंदिरा गेट से नकहा ओवरब्रिज तक 70 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम ने तीन अलग-अलग एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। तय शर्तों के मुताबिक, एजेंसियों को क्रमशः 40 प्रतिशत और 30-30 प्रतिशत हिस्सेदारी में लाइटें लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि इन सोलर लाइटों से शहर के प्रवेश द्वार सुरक्षित तो रहेंगे ही आकर्षक भी दिखेंगे। विशेष रूप से वाराणसी मार्ग से आने वाले यात्रियों को जगमगाती सड़कें दिखेंगी। नगर निगम और एचयूआरएल के बीच इस समझौते से पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी। तीन मार्गों पर लाइट लगाने के बाद अन्य 24 मार्गों पर चरणबद्ध तरीके से सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें