बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने के दौरान डूब गया था
महावीर छपरा। दोस्तों के संग बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने के दौरान में डूबे युवक का भी शव बरामद हो गया। तीसरे दिन बुधवार सुबह घटनास्थल के पास से एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की शव को खोज निकाला। एक दिन पहले अंकुश के साथ डूबे किशोर गोलू यादव का शव मिला था। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बेलीपार थाना क्षेत्र के क्योनरा गांव निवासी गोलू यादव (17) पुत्र बलदेव यादव व अंकुश विश्वकर्मा (19) पुत्र पप्पू विश्वकर्मा सोमवार को बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी घाट पर नहाने के दौरान नदी में डूब गए थे। घटना के 24 घंटे बाद एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से किशोर गोलू यादव का शव मंगलवार को खोज निकाला था। बुधवार सुबह अंकुश का शव मिला। करीब 42 घंटे बाद अंकुश का शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
-
दोनों दोस्तों की एक साथ जली चिता
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों दोस्त गोलू व अंकुश का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों के शव का अंतिम संस्कार नौसड़ स्थित मुक्ति धाम घाट पर किया गया। अंकुश के पिता पप्पू विश्वकर्मा और गोलू यादव के पिता बलदेव यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं।