फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गड्ढे में डूबने से मृत बच्चियों के शव को राप्ती नदी में किया प्रवाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिड़री गांव में सोमवार को पानी भरे गड्ढे में डूबकर मरने वाली दो मासूम बच्चियों के शव राप्ती नदी में मंगलवार को प्रवाहित किए गए। वहीं घटना की सूचना पर सोमवार रात खजनी तहसीलदार और सीओ पहुंचे और पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी। आश्वाासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कोटेदार को एक माह का राशन देने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर जितेंद्र तिवारी का आठ वर्षीय बेटा आर्यन तिवारी, छह वर्षीय बेटी दिया तिवारी और गांव के विजय गौड़ की आठ वर्षीय बेटी अनुष्का गौड़ दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए मिट्टी लेने गए थे। इसी दौरान दिया का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर पड़ी। उसे बचाने के प्रयास में आर्यन और अनुष्का भी गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दिया और अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। आर्यन का इलाज चल रहा है और स्थिति में सुधार है। जितेंद्र तिवारी सब्जी का व्यवसाय करते हैं और परिवार सहित गोरखपुर में रहते हैं। वे हाल ही में पितृ विसर्जन के लिए गांव आए थे। वहीं, विजय गौड़ दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें