फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महराजगंज मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों ने की थी झंगहा में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा में आयुष ज्वेलर्स की दुकान पर 26 अप्रैल को तमंचा सटाकर 4.50 लाख रुपये का लूटा था सोना
विज्ञापन

महाराजगंज के भिटौली थाने की पुलिस ने अरविंद यादव और अनूप राजभर को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। महराजगंज मुठभेड़ में गिरफ्तार दो आरोपियों ने झंगहा में लूट की थी। इसमें एक रामगढ़ताल क्षेत्र के गायघाट और दूसरा एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही निवासी है।
झंगहा थाना प्रभारी जयंत कुमार ने बताया कि झंगहा में स्थित सराफा की दुकान पर 26 अप्रैल को तमंचा सटाकर 4.50 लाख रुपये का सोना लूटने वाले दो आरोपी महराजगंज में गिरफ्तार कर लिए गए। महराजगंज जिले के भिटौली थाने की पुलिस ने सुबह 4:25 बजे मुठभेड़ में तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में अरविंद यादव उर्फ बड़कू रामगढ़ताल क्षेत्र के गायघाट, जबकि अनूप राजभर एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही में रहता है।
विज्ञापन

बताया कि चार बदमाशों ने मिलकर सराफा की दुकान में लूट की थी। महराजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में लूट में शामिल दो बदमाशों अरविंद और अनूप को गिरफ्तार किया है। अरविंद के पैर में गोली लगी है। अरविंद, अनूप के साथ रामगढ़ताल क्षेत्र का आर्यन साहनी और कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर विनासी तरुण भी लूट की घटना में शामिल था। महराजगंज पुलिस टीम गई थी, आरोपियों से पूछताछ की गई है। दोनाें आरोपियों ने बताया कि आर्यन और तरुण सराफा की दुकान में गए थे। जबकि अरविंद और अनूप दो बाइक से दूर खड़े थे।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी ने दी थी तहरीर
खोराबार थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी मनीष वर्मा की झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा कुसम्ही मार्ग पर आयुष ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मनीष ने पुलिस को बताया है कि अपराह्न करीब तीन बजे छोटा भाई प्रिंस वर्मा दुकान पर बैठा था। इसी समय दो युवक ज्वेलरी खरीदने आए। दोनों युवकों ने चेन दिखाने के लिए कहा, बताया कि चेन नहीं है। इसके बाद लॉकेट दिखाने को कहा। प्रिंस ने 50 ग्राम से ज्यादा का ओम बना लॉकेट दिखाया। इसकी कीमत करीब 4:50 लाख रुपये है। इस एक बदमाश अपनी जेब में रखने लगा। रुपये मांगने पर उसने असलहा निकाल कर कहा कि जान से मार दूंगा। इसके बाद दोनों पैदल भाग गए। बताया कि कुछ दूर जाकर एक खड़ी बाइक पर सवार होकर वे निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें