फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निलंबित पुलिसकर्मियों ने अब पीड़ित कारोबारी को दी धमकी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
केस में समझौता न करने पर पूरे परिवार को जाने से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। बेलीपार इलाके के नौसड़ में राजस्थान से आए युवक रविशंकर संग लूटपाट में आरोपी निलंबित पुलिसकर्मियों पर अब धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर गीडा थाना पुलिस ने नौसड़ चौकी के तत्कालीन प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, महिला दारोगा आंचल के साथ ही सिपाही प्रवीन यादव, सुभाष यादव तथा राजेश चौधरी पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
बेलीपार के पिछौरा गांव में रहने वाले रवि शंकर शुक्ल ने तहरीर के जरिये बताया कि राजघाट थाने में दर्ज लूटकांड में यही पांचों पुलिसकर्मी आरोपी हैं। अब ये लोग केस में सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर समझौता नहीं किया गया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। रवि शंकर का कहना है कि आरोपी फर्जी केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहे हैं। भय और दहशत का आलम यह है कि उनका परिवार अब अपने ही घर में नहीं रह पा रहा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि इन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर पांचों पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह है मामला
बीते नौ अगस्त को बेलीपार इलाके में पिछौरा के रहने वाले (वर्तमान में राजस्थान में रहते हैं) रविशंकर को कार सवारों ने अगवा कर लूट लिए थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और जनसेवा केंद्र पर ले जाकर उससे 90 हजार रुपये लूट लिए। अगले ही दिन उन्हीं बदमाशों ने फोन कर तीन लाख रुपये और मांगे। रुपये लेकर एकला बांध के पास झोपड़ी के पास बुलाया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद रवि शंकर ने इसकी शिकायत एसपी सिटी अभिनव त्यागी से की, जिसके बाद राजघाट थाने में केस दर्ज हुआ। इसके बाद एसएसपी ने पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच बैठा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें