फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रील बनाने के चक्कर में सरयू में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज में रील बनाने के चक्कर में बढ़याटीकुर गांव निवासी 11वीं का छात्र विशाल निषाद की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को फोरलेन पर बने सरयू पुल के पास नदी में वह अपने पांच दोस्तों के साथ नहाने गया था। पुलिस ने गोताखोरों और मछुआरों की मदद से सात घंटे बाद बरामद कर लिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामप्रवेश निषाद का पुत्र विशाल दिन में करीब ढाई बजे विशाल दोस्तों साहिल निषाद, अमित कुमार, नीरज राजभर, निरकल्लू राजभरव और टाइगर निषाद के साथ ओझवली गांव की सीमा में फोरलेन पर बने नए सरयू पुल के पास नहाने लगा। इसी बीच विशाल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी बचाने का प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे। परिजन व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से सात घंटे बाद शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें