पिपराइच (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को पिपराइच में चुनावी सभा होनी है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को अधिकारी पिपराइच पहुंचे और सभास्थल, मंच, हेलीपैड और वाहनों के ठहराव आदि का जायजा लिया। इस दौरान जिम्मेदारों को कुछ जरूरी हिदायतें भी दीं।
भाजपा नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर सभास्थल, हेली पैड आदि को देखा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मद्धेशिया को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। एसएसपी, डीएम, एडीएम, एसपी नार्थ और सीओ बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के पिपराइच के विष्णुपुरी में होने वाली सभा स्थल पर पहुंचे। मंच, सभास्थल के आसपास मकानों, दुकानों आदि के सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।