फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रांसपोर्टनगर और रानीडीहा में भी बनेगा अत्याधुनिक नगरीय सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना में दोनों जोनल कार्यालय के लिए स्वीकृत हुई धनराशि
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर क्लब के सामने बने अत्याधुनिक नगरीय सेवा केंद्र की तरह शहर में दो और केंद्र बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत में रानीडीहा और ट्रांसपोर्टनगर में दो नए जोनल कार्यालय (नगरीय सुविधा केंद्र) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इनके लिए 21.21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। पहली किस्त 10.60 करोड़ जारी हो गई है। सीएंडडीएस यूनिट 42 और 14 इनका निर्माण करेगी। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
गोरखपुर क्लब के सामने नगरीय सेवा केंद्र बनकर तैयार है। जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं। रानीडीहा में जोन एक के नगरीय सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसपर 10.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगरीय सुविधा केंद्र जोन दो का निर्माण गोरखपुर-कौड़ीराम रोड पर नौसड़ के ट्रांसपोर्टनगर में नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर होगा। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की यूनिट 14 की डीपीआर पर 10.49 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि जोनल कार्यालय दोनों भवन बहुमंजिला होंगे। बेसमेंट में पार्किंग और भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर कार्यालय रहेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसमें नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी। यहां संबंधित जोनल अधिकारी समेत जोन के वार्डों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी इन जोनल कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें