फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वेक्षण के दौरान फ्लाईओवर के पास धूल, नहीं थी हरी पर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए दो सदस्यीय टीम गोरखपुर दौरे पर
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए दो सदस्यीय केंद्रीय टीम गोरखपुर के दौरे पर है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को टीम ने गोरखनाथ और महेवा के वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीपी नगर फ्लाईओवर निर्माण के पास पानी का छिड़काव नहीं हुआ था जिससे धूल उड़ रही थी। वहीं, निर्माण स्थल के पास हरी पर्दी भी नहीं लगी थी। टीम ने इसे लेकर नगर निगम की टीम से पूछताछ की।
दो दिनों में टीम ने करीब 20 वार्डों का निरीक्षण किया है। अभी यह सिलसिला अगले दो से तीन दिनों तक चलेगा। वार्डों में जाकर टीम कचरा प्रबंधन, सफाई, अलग-अलग कचरा एकत्रित करने आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कचरा कलेक्शन, रात्रिकालीन सफाई, नालियों की नियमित सफाई, यूजर चार्ज का भुगतान, वार्डो में खाली पड़े प्लाट की सफाई, गीला और सूखा कचरा को अलग अलग करने संबंधित डाटा और भौतिक सत्यापन को ठीक-ठाक दिखाने पर जोर दिया है। इसी की देन है कि टीम अभी तक के सर्वेक्षण में संतुष्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें