फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमटेक और एमएससी में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसिलिंग 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में एमटेक की 80 और एमएससी की 62 सीटें रह गईं रिक्त
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 में एमटेक और एमएससी पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर प्रवेश स्पॉट काउंसिलिंग के जरिये होगा। स्पॉट काउंसिलिंग 21 जुलाई को होगी। एमटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 82 और एमएससी में 62 सीटें रिक्त रह गई हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह व पीजी प्रवेश के समन्वयक प्रो. जीऊत सिंह ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग में वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने सीयूईटी पीजी या गेट-2025 उत्तीर्ण किया हो। ऐसे अभ्यर्थियों को 21 जुलाई को सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच स्पॉट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण पोर्टल पर सहमति देनी होगी। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं लेकिन प्रवेश नहीं मिला या आगे की प्रक्रिया में वे नहीं बढ़े, उन्हें शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन



स्पॉट काउंसलिंग में प्रतिभाग के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 से 11 बजे के बीच अधिष्ठाता परास्नातक अध्ययन के कार्यालय में उपस्थित होना होगा। उसी दिन सुबह 11 से 12 बजे के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। दोपहर में रैंक जारी कर सीट आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सलाह दी है कि विस्तृत सूचना के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबससाइट देखते रहें।
विज्ञापन



...
इन विषयों में इतनी सीटें रिक्त
एमटेक के एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में 8, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्राइव्स में 11, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में 14, वीएलएसआई में 7,
एनर्जी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में 14, कम्युनिकेशन सिस्टम में 16, केमिकल इंजीनियरिंग में 10 सीटें रिक्त हैं। इसी तरह एमएससी भौतिकी में 20, रसायन विज्ञान में 20 और गणित में 22 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें