फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पसीने के साथ निकल जाता है सोडियम-पोटैशियम, पीते रहें चीनी-नमक का घोल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पसीने के साथ शरीर से सोडियम-पोटैशियम भी निकल जाता है। आमतौर पर लोग पानी तो पीते हैं, लेकिन पसीने के साथ शरीर से निकलने वाले पदार्थों पर ध्यान नहीं देते। इसलिए जब पसीना अधिक हो तो ओरल री हाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) जरूरी है। इसे घर में एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक और चीनी मिलाकर बना सकते हैं। नींबू-पानी और छाछ भी डिहाइड्रेशन से राहत देता है।
विज्ञापन

एम्स के एसोसिएट प्रो. डॉ. यू वेंकटेश बताते हैं कि तापमान बढ़ने पर शरीर खुद का तापमान नियंत्रित करने के लिए अधिक मात्रा में पसीना बाहर निकालता है। पसीने में पानी के साथ सोडियम-पोटैशियम भी निकल जाता है। अगर केवल पानी पीएंगे तो सोडियम-पोटैशियम की पूर्ति नहीं होगी। इस वजह से शरीर सुस्त हो जाएगा। ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। कई और दिक्कतें भी आती हैं।
कहा कि हीट स्ट्रोक (लू) की चपेट में आने पर शरीर का तापमान 104 डिग्री तक पहुंच जाता है। हाईग्रेड फीवर की वजह से भी व्यक्ति को कई प्रकार की दिक्कत होती है। इन सब स्थितियों से बचने के लिए जरूरी है कि ओआरएस का उपयोग करें। यह डायरिया को नियंत्रित करने और शरीर को कमजोर होने से भी बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें