गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव समिति एवं खेल विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन भी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। वाटर स्पोट्र्स कांप्लेक्स नौकायन में जिला स्तरीय बालक रोइंग प्रतियोगिता में कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों ने रामगढ़ ताल की लहरों पर रोइंग का शानदार प्रदर्शन किया।
सिंगल स्कल 500 मी. में शिवराज पाटिल विजेता रहे। चंदन सिंह दूसरे और राहुल कलवानिया तीसरे स्थान पर रहे। डबल स्कल 500 मी. में सुमित राठी व हरी नाथ यादव प्रथम, गिगराज पूनिया व गौरव कुमार द्वितीय और अमित मीना व राहुल जुनजडीया तृतीय स्थान पर रहे। काक्लेक्स पेयर 500 मी. में अमित मीना व गौरव कुमार विजेता बने। अनिकेत गिरी व सुमित राठी दूसरे एवं अभिषेक गिरी व साहिल राना तीसरे स्थान पर रहे। क्वाड्रपल स्कल 500 मी. में दीक्षा कुशवाहा रूपल यादव, निकिता चौधरी, कनक निषाद विजेता बने। अभय प्रताप, विश्वजीत, अंकित चौधरी, रितेष चौधरी दूसरे एवं अंकित यादव, जय चौधरी, सुन्दरम यादव, राहुल कलवानिया दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले आनंद वर्धन, उपाध्यक्ष जीडीए ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अतिथि के रूप में उदय प्रताप सिंह, सचिव जीडीए, गगन गोयल, नरेंद्र कोठारी मौजूद रहे। समापन अवसर पर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ मनीष सिंह ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने अतिथियों का स्वागत किया।
बैडमिंटन बालिका एकल वर्ग में रिद्धिमा यादव और बालक वर्ग में हुसैन अंसारी, युगल बालिका में सगुन व रिद्धिमा, बालक में हुसैन अंसारी व अमन मद्देशिया विजेता बने। बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में लक्ष्य एकेडमी गोरखपुर ने सैयद मोदी स्टेडियम गोरखपुर को 56-44 अंको के अंतर से पराजित कर चैंपियन का खिताब जीता। सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार ने सरमाउंट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 27-14 अंको से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले मुख्य अतिथि डा. एससी कौशिक व विशिष्ट अतिथि डा. एसके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 16-13 गोल से पराजित किया। महाराणा प्रताप इंटर कालेज ब्लू ने सेंट माउंट पब्लिक स्कूल को 11-05 गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती बालक वर्ग में 100 और बालिका वर्ग में 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फ्री स्टाइल बालक में 57 किग्रा में अंकित भास्कर प्रथम, 61 किग्रा में हिमांशू यादव, 65 किग्रा में आकाश यादव, 70 किग्रा में अमन यादव, 74 किग्रा में विजय लाल यादव, 79 किग्रा में निकेश यादव, 86 किग्रा में नीरज यादव, 92 किग्रा में अमन यादव, 97 किग्रा में अकुश यादव, 125 किग्रा में अतुल पाल विजेता बने। बालिका वर्ग में 50 किग्रा में सुकन्या, 53 किग्रा में प्रीति यादव, 55 किग्रा में खुशी, 57 किग्रा में मधु यादव, 59 किग्रा में चांदनी, 62 किग्रा में अंशिका चौहान, 65 किग्रा में कामिनी यादव, 68 किग्रा में नैना सिंह, 72 किग्रा में अंशिका, 76 किग्रा में अवनी राठी विजेता बनीं।
फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में सनातन एफसी ने सेंट जूड्स स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 01-0 गोल से हराया। भगवानपुर ने सनातन ब्लू को 03-01 गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल बालिका प्रतियोगिता के फाइनल में रीजनल स्टेडियम गोरखपुर ने सेंट जूड्स स्कूल को पराजित किया। तिकोनिया जंगल ने कस्तूरबा इंटर कालेज को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने भैरोपुर को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। डॉन बास्को ने बीआईटी गीडा को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
-