फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विभागीय कार्य में लापरवाही व मनमानी करने के आरोप में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार की देर रात सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में इंजीनियरिंग काॅलेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उदयभान सिंह सहित कुल चार दरोगा और तीन सिपाही शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना बेलघाट पर तैनात दारोगा गोपाल यादव, आरक्षी विमलेश यादव और अनिल कुमार पांडेय को ड्यूटी में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। थाना चौरीचौरा में नियुक्त दरोगा रामगिरीश चौहान और आरक्षी कृष्ण कुमार गौड़ के खिलाफ भी यही कार्रवाई की गई। थाना गोला में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार को निलंबित किया गया है। वहीं, थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इंजीनियरिंग काॅलेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उदयभान सिंह पर भी यही आरोप तय पाए गए और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें