फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नहीं किए जाने से नाराज जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नोटिस के माध्यम से कहा कि समाज कल्याण विभाग से प्राप्त होने वाली आख्याओं की जांच की जा रही है तो सामने आ रहा है कि ज्यादातर शिकायतों में शिकायतकर्ता से न तो संपर्क किया जा रहा है और न ही स्थलीय सत्यापन के लिए भ्रमण किया जा रहा है। जिससे निरंतर जनपद की रैंकिग प्रभावित हो रही है।शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शासन/अद्योहस्ताक्षरी स्तर से बार-बार निर्देशित करने के बावजूद भी समाज कल्याण विभाग से सकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो रही है, जो अत्यन्त निराशाजनक है। उन्होंने नोटिस जारी करते हुए कहा कि तीन कार्य दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें