फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खिचड़ी मेले में सुरक्षा कर्मियों ने संभाला मोर्चा

Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाच टावर से मेला क्षेत्र और परिसर की 24 घंटे निगरानी
विज्ञापन

आज से बदल जाएगी शहर की यातायात व्यवस्था
गोरखपुर। खिचड़ी मेला की सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने रविवार को मोर्चा संभाल लिया। वाच टावर से मेला क्षेत्र और परिसर की 24 घंटे निगरानी हो रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाशिवरात्रि तक खिचड़ी मेला चलेगा। खिचड़ी के दिन आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए सोमवार से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वाहन निर्धारित स्थान पर खड़े होंगे।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आने-जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर मोर्चा बनाया गया है। खिचड़ी मेला की सुरक्षा में तीन हजार पुलिस/पीएसी के जवान के साथ ही एटीएस के कमांडो की ड्यूटी लगी है। मंदिर में एक अस्थायी थाना और सात पुलिस चौकियां खोली गई हैं। संदिग्ध पर नजर रखने के लिए परिसर में नौ वाच टावर बना है, जिससे 24 घंटे निगरानी की जा रही है। थाने के पास बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। सोमवार से खिचड़ी चढ़ाने के लिए दूसरे राज्य व नेपाल के श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखनाथ मंदिर व इसके आसपास इकट्ठा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
श्रद्धालुओं के वाहन यहां खड़े होंगे
भगवती महिला महाविद्यालय परिसर, आरपीएफ ग्राउंड दुर्गाबाड़ी तिराहा के पास, लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल (गोरखनाथ पुल के नीचे) रामलीला मैदान, मेवालाल गुरुकुल गोरखनाथ मंदिर के सामने, लेबर तिराहा से रामनगर तिराहा तक, बगीचा पार्किंग से नथमलपुर तक सड़क पर, औद्योगिक संस्थान मोड से रामनगर तिराहा तक, शांतिवरम लान, कुष्ठ आश्रम, महानगर गर्ल्स इंटर कालेज, सिंचाई विभाग काॅलोनी राजेंद्र नगर, स्प्रिंगर मोड़ के दोनों तरफ सड़क किनारे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें