फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेकरी की दुकान समेत तीन जगहों से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी का जश्न केक-पेस्ट्री के साथ ही पूरा होता है। लेकिन, इसमें मिलावट की आशंका रहती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में कई दुकानों की जांच की। इस दौरान केक के तीन सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार की अगुवाई में टीम ने अभियान की शुरुआत गोरखनाथ इलाके में की। यहां आने वाले त्योहारों के मद्देनजर मिठाई के दुकानदारों को मिलावटी मिठाई नहीं बनाने की चेतावनी देने के साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद बेकरी की दुकानों पर केक व पेस्ट्री की जांच की गई। डॉ. सुधीर ने बताया इस दौरान तीन जगहों से सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को शहर की बड़ी दुकानों पर जांच की जाएगी।
-
अब तक नहीं मिला अक्तूबर में भेजा गया सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से दिवाली के एक सप्ताह पहले से लेकर छठ पूजा तक शहर में वृहद पैमाने पर अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 25 सैंपल लिए गए। इसके अलावा पिछले दिनों आलू व अदरक की जांच के बाद भी उनका भी सैंपल भेजा गया था। लेकिन अभी तक इन सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि एक सप्ताह में कई नमूनों की रिपोर्ट मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें