शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गई टीम ने चौरीचौरा इलाके में एक दुकान से ढाई क्विंटल से अधिक सोनपापड़ी को नष्ट कराया। इसकी कीमत लगभग 15,600 रुपये बताई गई। यह सोनपापड़ी एक्सपायरी डेट की थी, इसके बावजूद इसे बिक्री के लिए रखा गया था। इसी तरह सहजनवां इलाके में एक दुकान से रिफाइंड का नमूना लेकर जांच की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
त्योहारों से पहले बाजार में मिलावट का खेल जमकर खेला जा रहा है। शनिवार को जांच के लिए निकली खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 20 नमूनों की मौके पर ही जांच की, जिसमें से छह फेल हो गए। इसके बाद सहजनवां इलाके में चार हजार लीटर रिफाइंड ऑयल को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, जिला अस्पताल के पास बिक रही चीनी वाली दो क्विंटल रंगीन मिठाइयों को नष्ट कराया गया। इसके अलावा टेल्कम पाउडर लगा होने पर 180 किलोग्राम बताशा भी नष्ट कराया गया।
Trending Videos
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शनिवार को नमूनों की मौके पर जांच करने वाली वैन के साथ निकली। इस दौरान अलग-अलग जगहों से 20 नमूने एकत्रित कर मौके पर जांच की गई। जांच में बताशा, रिफाइंड ऑयल, चीनी से बने खिलौने जैसी मिठाई, बर्फी और सोनपापड़ी के नमूने फेल पाए गए। घोष कंपनी चौराहे के पास एक दुकान में चीनी से बनी मिठाई में रंग मिलाया गया था।
पकड़ी गई मिलावटी मिठाई बनाने की फैक्टरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां से तीन क्विंटल चीनी वाली मिठाई को अखाद्य रंगों के प्रयोग के कारण नष्ट किया गया, जिसकी कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस मिठाई से दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। अगले दिन इस मिठाई को लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इसके अलावा 25 किलोग्राम बर्फी, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है, उसका भी नमूना फेल होने के कारण नष्ट कराया गया।
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गई टीम ने चौरीचौरा इलाके में एक दुकान से ढाई क्विंटल से अधिक सोनपापड़ी को नष्ट कराया। इसकी कीमत लगभग 15,600 रुपये बताई गई। यह सोनपापड़ी एक्सपायरी डेट की थी, इसके बावजूद इसे बिक्री के लिए रखा गया था।
इसी तरह सहजनवां इलाके में एक दुकान से रिफाइंड का नमूना लेकर जांच की गई। नमूना फेल होने से यहां से करीब चार हजार लीटर रिफाइंड को जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
बताशा को ड्राई रखने के लिए छिड़का था टेल्कम पाउडर
धंधेबाज अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा एक नजारा घोष कंपनी चौराहे के पास बताशा बेचने वाली दुकान पर दिखा। यहां से लिया गया बताशा का नमूना फेल हो गया। जांच टीम आश्चर्य में थी कि इसमें क्या मिलावट हो सकती है। छानबीन में पता लगा कि बताशा बनाने के बाद उसकी पैकिंग से पहले शरीर पर लगाने वाले पाउडर की एक लेयर बिछा दी जाती है।
कैंट इलाके में गन्ने के जूस की जांच करती फूड सेफ्टी वैन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके ऊपर बताशे को रखा जाता है। इससे बताशा पसीजता नहीं और वह लंबे समय तक सफेद व चमकदार दिखता है। इसका नुकसान यह है कि खाने के साथ ही टेल्कम पाउडर शरीर में जाता है, जो अत्यधिक नुकसानदेह होता है।
इस दुकान से पौने दो क्विंटल बताशा नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा रिफाइंड सोयाबीन तेल के दो और तिल तेल, बूंदी लड्डू व पेड़ा के एक-एक नमूने लिए गए।