फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में जान: गोरखपुर का जंगल धूसड़...आबादी के बीच फैक्टरी, 3 बार हो चुके हैं हादसे; फिर भी हो रहा उत्पादन

Sun, 12 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

फैक्टरी के बगल में रहने वाले एक व्यापारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि हमें पटाखा व्यवसायी से कोई व्यक्तिगत दिक्कत नहीं है। वह वर्षों से यहीं काम कर रहे हैं, लेकिन जब आग लगती है तो सबसे पहले हमें घर छोड़कर भागना पड़ता है। पिछले वर्ष भी पटाखों की आग उनके घर तक आ पहुंची थी।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में देसी व सुतली बम बनाते कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज निवासी अब्दुल्ला उर्फ बुढ़ऊ चाचा की जंगल धूसड़ स्थित पटाखा फैक्टरी 20 वर्ष पहले जब खुली थी तो आसपास आबादी नहीं, खुले मैदान और खेत थे। अब आसपास दुकान और मकान बन गए हैं। फिर भी इस फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे हैं। यह हाल तब है जब यहां तीन बार आग लगने की घटना हो चुकी है।

विज्ञापन


स्थानीय लोग बताते हैं कि फैक्टरी में पिछले वर्ष 13 मई को आग लगी थी। इसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगातार पांच से छह घंटे तक आग बुझाने में लगी रहीं। आसपास के घरों में धमाकों से दहशत फैल गई थी।

लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं थी। इसके पहले भी दो बार फैक्टरी में आग लग चुकी है, लेकिन हर बार हादसे के बाद भी उत्पादन शुरू हो गया। फैक्टरी में शनिवार को महिला और पुरुष मिलाकर आठ कर्मचारी पटाखा तैयार कर रहे थे। फैक्टरी परिसर में सुरक्षा के लिए दो ड्रम पानी और तीन अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी व्यवस्था किसी भी बड़े हादसे की स्थिति में अपर्याप्त मानी जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में दहशत पर विरोध नहीं
फैक्टरी के बगल में रहने वाले एक व्यापारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि हमें पटाखा व्यवसायी से कोई व्यक्तिगत दिक्कत नहीं है। वह वर्षों से यहीं काम कर रहे हैं, लेकिन जब आग लगती है तो सबसे पहले हमें घर छोड़कर भागना पड़ता है। पिछले वर्ष भी पटाखों की आग उनके घर तक आ पहुंची थी।

कई पटाखे कमरे में फूटे, हम जान बचाकर भागे थे। लोगों का कहना है कि हर त्योहारी सीजन में फैक्टरी के आसपास का इलाका खौफ में रहता है। हालांकि कोई भी खुलकर विरोध नहीं करता क्योंकि बुढ़ऊ चाचा का परिवार लंबे समय से यहां का हिस्सा रहा है। अधिकांश कामगार भी इसी इलाके के हैं।

सुरक्षा बनी चुनौती
करीब दो दशक पहले जब अब्दुल्ला ने यह फैक्टरी शुरू की थी, तब यह इलाका पूरी तरह कृषि भूमि था। धीरे-धीरे क्षेत्र में घरों, दुकानों और गोदामों का निर्माण हो गया। अब फैक्टरी के चारों ओर काफी संख्या में मकान हैं। अग्निशमन विभाग के मानकों के अनुसार, पटाखा निर्माण इकाई आबादी से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए, लेकिन इस फैक्टरी के आसपास यह दूरी मुश्किल से कुछ मीटर ही बची है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें