फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में फिर से होगा इलेक्ट्रिक बसों का रूट सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
समय व जरूरत के हिसाब से तय होगी समय सारिणी, यात्रियों को होगा लाभ
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर में चल रही 25 सिटी बसों का रूट सर्वे दोबारा कराया जाएगा। इसमें समय व जरूरत के हिसाब से बसों के शहर के प्रमुख स्थानों से चलने की योजना बनाई जाएगी। यूं कहें कि जिस समय ज्यादा भीड़ होगी, उस समय बसों की संख्या में इजाफा करने की तैयारी है। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

बता दें कि शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं हैं। ये बसें शहर से होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों मेंं गोला, चौरी-चौरा, सहजनवां, पिपराइच व पीपीगंज में भी चलाई जा रही हैं। सुबह आठ से लेकर पूर्वांह्न 11 बजे तक कुछ बसें चार्जिंग में लगी रहने से लोगों को वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करना पड़ता है। इससे परेशानी होती है। साथ ही दिन में एक समय ऐसा भी होता है जब बस तो होती है लेकिन सवारी कम होती है। इसी कमी को पूरा करने के लिए व यात्रियों को सुविधा देने के लिए बसों का नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। ताकि बसों उसी समय ज्यादा चलाया जाए जिस समय सवारी सड़कों पर ज्यादा रहे। हालांकि शहर के कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां इन बसों का आवागमन बसों की कमी के कारण नहीं होता है। इसमें मोहद्दीपुर से पादरी बाजार, काली मंदिर से शास्त्री चौक, कुनराघाट गुरुंग चौक से एयरपोर्ट शामिल है। वहीं सिटी ट्रांसपोर्ट के सहायक प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बसों की समय सारणी और सुधारी जाएगी जिससे यात्रियों को उनकी आवश्यकता पर बसें मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 बसों की थी मांग, मिली 25
सिटी ट्रांसपोर्ट के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि शहर में भी 75 और बसों की आवश्यकता है। 100 बसों में से 25 ही मिली हैं जो चल रही हैं। काफी दिनों से 75 बसों के आगमन की राह हम सब देख रहे हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष कुछ बसें शासन से मिल सकती हैं। लेकिन यह कब मिलेंगी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें