फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहद्दीपुर के लोगों को राहत देने के लिए बनवाया ताल रिंग रोड : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग रोड से और निखरेगी रामगढ़ताल की आभा, बढ़ेगा पर्यटन
विज्ञापन

ताल रिंग रोड के पहले चरण में 2.6 किमी टू लेन मार्ग का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोहद्दीपुर में लगने वाले जाम से वहां के लोग बहुत परेशान थे। उनकी समस्याओं के समाधान पर बात हुई तो अफसरों ने ओवरब्रिज बनाने का सुझाव दिया। हमने कहा कि सड़क चौड़ा करने के साथ ही नए विकल्प भी खोजने होंगे। इसके बाद ही ताल रिंग रोड की रूपरेखा बनाई गई। रिंग रोड पूरा होने पर ताल के किनारे-किनारे लोग घंटों घूम सकेंगे।
शनिवार को ताल रिंग रोड के पहले चरण के तहत पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स (पूर्व में आरकेबीके) तक 2.6 किमी की लंबाई में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से टूलेन सड़क का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। लोकार्पण करने के बाद सीएम इसी मार्ग से होते हुए अगले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल में कोई गंदगी न जाने पाए, इसके लिए भी जितने नाले हैं, सबको टैप करके एसटीपी से जोड़ने का कार्य हो चुका है। गोड़धोइया नाला का भी पुनरोद्धार कार्य चल रहा है। ऐसी व्यवस्था हो रही है कि जिसे जलनिकासी के साथ यातायात के रूप में उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

-
कन्वेंशन सेंटर में एक ही छत के नीचे हो सकेंगे सभी कार्यक्रम
चंपा देवी पार्क में 25 एकड़ में 1410 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर, क्लब एंड फाइव स्टार होटल की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि यहां एक ही छत के नीचे सभी कार्यक्रम हो सकते हैं। इसमें पार्किंग की बेहतरीन सुविधा होगी और उसके बगल में एक मॉल बनेगा। उसमें भी पार्किंग के साथ अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था के साथ पिक्चर हाॅल की भी सुविधा होगी।

कार्निवाल पार्क में बच्चों को दिए उपहार
गोरखपुर। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास बने ड्रीम्स ऑफ कार्निवाल पार्क का भी सीएम ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं और विभिन्न प्रकार के गेम्स की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पार्क में आए बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उपहार दिया। पार्क को 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें एडवेंचर पार्क, आर्केड जोन, बीआर पार्क, इंफ्लेटेबल पार्क और एम्यूजमेंट पार्क को सम्मिलित किया गया है। इन पार्कों में जिपलाइन साइकिलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, मिनी बंजी जंपिंग, झूलों, राइडिंग, मल्टीप्लेयर वीआर सहित कई प्रकार के मनोरंजक, रोमांचक गेम्स का आनंद उठाया जा सकता है। इस कार्निवाल पार्क के पहले जेएसआर की ओर से यहां संजीवनी वाटिका और फूड पार्क भी विकसित किया गया है।
विज्ञापन


अपने घर की बालकनी से ताल निहारने का मिलेगा सुख

गोरखपुर। जीडीए की ओर से बनवाए गए गोरक्ष एन्क्लेव की डिजाइन से बेहद खुश मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फ्लैटों की बालकनी में बैठकर ताल की तरफ देखने का अलग ही आनंद होगा। उन्होंने छह आवंटियों को प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की और सभी आवंटियों को उनके आवास के लिए बधाई दी। उन्होंने 102 नंबर फ्लैट में जाकर निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मंच से उन्होंने छह आवंटियों अरुण कुमार श्रीवास्तव, नलिनी जायसवाल, जूही श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, रवि कुमार श्रीवास्तव और आकाश जायसवाल को फ्लैट की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की। सीएम ने कहा कि बहुत सारे परिवार हैं जो अपने मांगलिक व अन्य आयोजनों के लिए महंगे होटल में पैसा नहीं खर्च कर सकते। उनके लिए कम पैसे में बेहतरीन सुविधा से युक्त उत्सव भवन की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें जीडीए के साथ नगर निगम ने भी पहल की है। सीएम ने कहा कि गोरखपुर में अब तक छह उत्सव भवन बन चुके हैं। इससे लोगों को अब सड़क पर नही बल्कि एक बेहतरीन और सुरक्षित स्थान शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध सस्ते दर पर उपलब्ध रहेगा। सीएम ने कहा कि गोरखपुर में स्पोर्टस की सुविधा को भी आगे बढ़ाया जा सके इसके लिए बाबा राघवदास के नाम पर भाटी विहार में एक बेहतरीन केंद्र आउटडोर-इनडोर स्पोर्ट्स की सुविधा जीडीए की मदद से प्रारंभ हो चुका है। राप्ती नगर में भी एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें