फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेलो इंडिया बास्केटबॉल कैंप के लिए गोरखपुर के प्रिंस का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खेलो इंडिया के तहत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से बास्केटबॉल के लिए दिल्ली में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए गोरखपुर के उभरते खिलाड़ी प्रिंस राजभर का चयन हुआ है। साई ने इसके लिए पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कैंप का आयोजन 24 से 27 जनवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। इसमें देशभर से उभरते 134 बालक-बालिका खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। उत्तर प्रदेश से कुल तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें गोरखपुर से इकलौते प्रिंस का नाम शामिल है। कैंप में इनके प्रदर्शन को परखा जाएगा जिसके बाद इनको भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। साई की ओर से आगे की ट्रेनिंग आदि के लिए सुविधा दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए राह खुल जाएगी।
प्रिंस राजभर लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच मनीष श्रीवास्तव और आदित्य सिंह के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। इनके चयन पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह, सचिव अक्संद राय, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. मुदित, डॉ. अंबुज, डॉ. आरसी सिंह, एके शुक्ला, अर्जुन कुमार आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें